*छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ - संगठन विस्तार*
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंजीयन क्र. 6424, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा आज संभागीय कार्यकारिणी का संक्षिप्त विस्तार किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर तिवारी एवं संभागीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश कश्यप द्वारा -
- श्री कौस्तुभ पाण्डेय को - संभागीय सचिव
- श्री चन्द्रकान्त कश्यप को - संभागीय उपाध्यक्ष
- श्रीमती आशा चौधरी को - महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
के पद पर नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा जिला शाखा बिलासपुर से श्री प्रवीण कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान कर दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिला प्रचार सचिव श्री मनोज द्विवेदी, राजकुमार कोरी, तहसील शाखा कोटा अध्यक्ष श्री धनंजय चतुर्वेदी, श्री सी.एस. केनार, विकासखंड तखतपुर अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।