पलानसरी चमारी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस ,,,, पढ़े पूरी खबर।


*पलानसरी चमारी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस*

मुंगेली,15 अगस्त 2026।शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी चमारी में देश भक्ति और उत्साह के साथ  80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शाला के आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, देश भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम को सराबोर कर दिया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली विद्यार्थियों को पेन, कॉपियां देकर प्रोत्साहित किया। प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को नियमित स्कूल आने और ध्यान लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। एक पेड़ मां के नाम सभी ग्रामवासियों को पेड़ लगाने के लिए कहा गया। इसी विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी से ही गुरु दयाल जांगड़े का कलेक्टर में चयन हुआ हैं उसके भाई ने बताया गांव में भी रहकर भी कड़ी मेहनत करके बढ़िया पढ़ाई कर सकते हैं जिसका उदाहरण स्वयं मेरे भाई हैं। इस कार्यक्रम समारोह में
सरपंच महोदया अनीता डाहिरे सरपंच प्रतिनिधि गज्जू डाहिरे, पंचायत सचिव सुखनंदन ओगरे ,रोजगार सहायक ज्योति सिंह, पंच,SMC सदस्य, शिक्षक गणमान्य नागरिक सभी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधान पाठक द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post