पुज्य स्वामी जी की सानिध्य में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न , जिसमें भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

पुज्य स्वामी जी की सानिध्य में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न , जिसमें भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा आश्रम, सोनसाय नवागांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और भारी जन-उत्साह के बीच भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पवित्र आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। पूरे दिन आश्रम परिसर भगवान शिव के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चनाकार्यक्रम की शुरुआत सुबह शुभ मुहूर्त में वेदी पूजन और कलश स्थापना के साथ हुई। पुरा कार्यक्रम पूज्य स्वामी जी के मार्गदर्शन में यजमानों और भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, और गंगाजल से अभिषेक किया । रुद्राभिषेक के उपरांत दोपहर से ही आश्रम परिसर में विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय मंडलियों ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस आयोजन पर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें पहुंचे हुए सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये। आश्रम प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी सेवादारों, स्थानीय लोगों और क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।इस कार्यक्रम में बड़ी दूर दूर से श्रद्धालू भक्तों की उपस्थिति रही।जिनमें,लोरमी,मुंगेली,कुरुवार,कोंचरा,खोंगसरा,बिटकुली,नगपुरा,बरपाली,टेंगनमाडा,उपका,आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post