छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए *जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय* ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की




*बिलासपुर।* छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए *जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय* ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की।

जिला अध्यक्ष ने *जनसंपर्क विभाग के मुख्य छाया चित्रकार मनोज द्विवेदी जी* को सर्वसम्मति से *जिला प्रचार सचिव* के पद पर नियुक्त किया है।

श्री द्विवेदी जी को नियुक्ति पत्र *प्रांतीय महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव* एवं *संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप* के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पाण्डेयजी ने कहा कि श्री मनोज द्विवेदी जी के अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में संघ का प्रचार-प्रसार और अधिक प्रभावी एवं व्यापक होगा।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तहसील शाखा सकरी के अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, राजकुमार कोरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post