आदर्श आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन
बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी, बिलासपुर में आज अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने सहभागिता कर आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़कर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर AISECT के पोस्टर का विमोचन प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कल्याणी सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कल्याणी सिंह, सहायक शिक्षुता सलाहकार श्री विक्रम प्रताप सिंह, NAPS प्रभारी श्री दुर्गेश साहू एवं श्री आशीष श्रीवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था द्वारा युवाओं से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने कौशल एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने का आह्वान किया गया।