*तिरंगा यात्रा का आयोजन — शासकीय हाई स्कूल जुनापारा*
जुनापारा। *देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल जुनापारा में तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सहभागिता की। कार्यक्रम को तखतपुर* *विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक गुप्ता जी एवं स्कूल के प्राचार्य श्री जी के यादव जी तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री वस्त्रकiर जी के द्वारा संबोधित किया गया*
*तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेते हुए नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति जागरूक किया।*
*विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं देशभक्ति के नारों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।*
*विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के प्रति कर्तव्य तथा एकता और अखंडता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है*
*कार्यक्रम के अंत में संकुल शैक्षिक समन्वयक आशुतोष सिंह ठाकुर के द्वारा आभार ज्ञापन के साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही मुख्य रूप से आज के कार्यक्रम में राजकुमारी गणेश शुक्ला आशुतोष सिंह संतोषी शुक्ला मोनिका तिवारी जागृति वैष्णव अनुपमi इक्का विभूति शर्मा सुमन लता जायसवाल प्रियंका प्रजापति रामेश्वर कश्यप मनमोहन अनंत उमाशंकर ध्रुव लवकांत द्विवेदी श्री नितेश सिंगरौल संतराम नेताम उपस्थित रहे*