*ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्कूल किट वितरण कार्यक्रम में सरदार जसबीर सिंग चावला की उपस्थिति*
बिलासपुर (छ.ग.), 02 अगस्त 2026
आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से प्रोग्रेसिव कान्वेंट स्कूल, कुम्हार पारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “वन किट, वन चाइल्ड, वन ब्राइट फ्यूचर” थीम के तहत स्कूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में
डॉ. शेख सिराजुद्दीन (चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में अज़हर शम्स रहमानी (सहायक यातायात प्रबंधक, मुख्यालय SECR बिलासपुर), श्
री शौकत अली (वरिष्ठ अधिवक्ता),
श्री वाहिद खान (समाजसेवी),
डॉ. नौशीन (डेंटिस्ट) एवं
डॉ. शगुफ्ता (मोटिवेशन स्पीकर) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
समाजसेवी सरदार जसबीर सिंग चावला ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चों को स्कूल किट वितरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इन बच्चों को स्कूल किट उपलब्ध कराकर हम न केवल उनकी पढ़ाई को सुगम बना रहे हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी फैला रहे हैं। एक स्कूल किट के माध्यम से किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान देना ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में बच्चों को बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल, रंग, वाटर कलर आदि आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उपस्थित अतिथियों एवं स्वयंसेवकों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए शिक्षा जारी रखने का आह्वान किया।
सरदार जसबीर सिंग चावला ने ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक अब्दुल वाहिद सिद्दीकी एवं पूरी टीम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर “वन किट, वन चाइल्ड, वन ब्राइट फ्यूचर” के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।