17 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत, पुलिस ग्राउंड में जलेंगे 1.25 लाख दिए*
बिलासपुर। माननीय प्रधानमंत्री जी की सार्वजनिक सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में, 17 सितंबर 2026 को बिलासपुर जिले में भव्य "सेवा संकल्प अभियान" का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश व आदेश जारी किए गए हैं।
*अभियान का मुख्य उद्देश्य*
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, 'विकसित भारत 2047' का सामूहिक संकल्प लेना, तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक जनभागीदारी निर्मित करना है।
*पुलिस ग्राउंड में 1,25,000 दीपों का होगा प्रज्वलन*
अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 17 सितंबर की शाम को बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में 1,25,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शिक्षक एवं आम नागरिक शामिल होंगे स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग से जुड़े हुए लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।