जिला पुनर्वास केंद्र समाज कल्याण विभाग बिलासपुर में कार्यरत श्री प्रशांत मोकासे सहायक सांख्यिकी अधिकारी लगभग अपनी 40 वर्ष 9 माह की सेवा उपरांत 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए


*==========*
*बिलासपुर दिनांक 1 सितंबर 2026* 
*=======================*
*जिला पुनर्वास केंद्र समाज कल्याण विभाग बिलासपुर में कार्यरत श्री प्रशांत मोकासे सहायक सांख्यिकी अधिकारी लगभग अपनी 40 वर्ष 9 माह की सेवा उपरांत 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए हैं। जिनके लिए समाज कल्याण विभाग की समस्त अधिकारी कर्मचारी और संस्थाओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में किया गया*
*प्रशांत के नियुक्ति दिनांक से ब्रेल प्रेस तिफरा बिलासपुर में दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा-विधानसभा निर्वाचन मैं पूरे प्रदेश के दृष्टिबाधितो हेतु मुद्रण सामग्री उपलब्ध कराना एवं एवं लगातार समाज कल्याण विभाग की वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह, विश्व विकलांग दिवस जयंती और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम जो कि जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से होते रहे हैं उनका बखूबी से रूपरेखा तैयार कर संचालन करना। इनके द्वारा किया गया है इनकी कार्य क्षमता से braille प्रेस बिलासपुर को 03 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया*
*उनके द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कर्मचारी साथियों को संदेश दिया गया की हमें अपने कार्य के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा समय का प्रबंधन आवश्यक है यदि हम समय का महत्व समझे तो हम अपने मंजिल को निश्चित ही प्राप्त कर सकते हैं*

*विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अभिनंदन समारोह में उन्हें शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों का प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया*.
आज के अभिनंदन कार्यक्रम में श्री तिलकेश भावे संयुक्त संचालक समाज कल्याण, श्रीमती बबीता कमलेश उप नियंत्रक ब्रेल प्रेस एवं जिला पुनर्वास अधिकारी बिलासपुर ,श्री सुमित केसरवानी सहायक संचालक आश्रय दत्त बिलासपुर के साथ ही सरस्वती रामेश्वरी, उत्तम राव, बिना दीक्षित ,अनीश मानिकपुरी ,अशोक अग्रवाल- जी आर चंद्रा, मुकेश यादव, सौरभ दीवान, कुमारी आकांक्षा साहू, अजय धुर्वे श्री अरविंद दीक्षित, राजीव अवस्थी सत्यभामा स्वास्थ्य विजय कुमार वर्मा आदि शासकीय और अशासकीय संस्थाओं के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post