मुंगेली जिले के वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर लगा 60 लाख का जुर्माना वही मोनिका ज्वेलर्स,दिनेश ज्वेलर्स सहित नुक्कड़ ढाबा पर भी की गई कार्यवाही,,,,, पढ़े पूरी खबर।
मुंगेली = मुंगेली जिले में राज्य कर आयुक्त GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है बताते चलें कि बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स, वही धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबा में भी कार्यवाही करते हुए 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, बताते चलें कि इस पूरे मामले में कच्चे बिल काटने की शिकायत की गई थी जिसपर विभाग ने संज्ञान में लेते हुए मामले में जांच किया वही संबंधित फर्म द्वारा यह स्वीकारा गया कि उनका बिल है, टैक्स बचाने के चक्कर में कच्चे बिल काटकर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, जिससे कि राज्य सरकार को आर्थिक छती पहुंचाई जा रही है, बरहाल 3 फर्मो पर छापा मारा गया है जिसमें इस प्रकार कि स्थिति देखने को मिली है, वहीं पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर भी कार्यवाही की गई है, बताते चलें कि बावा होटल पर पूर्व में कई सालों से बकाया राशि बची थी, जिसके चलते कुल 60 लाख रुपए की राशि का जुर्माना लगाया गया है, संभवतः और भी कई फर्म होंगे जिसमें इस प्रकार के मामले सामने आ सकते हैं।