माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के सम्मान में आभार प्रदर्शन एवं विदाई समारोंह संपन्न ।


माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के सम्मान में आभार प्रदर्शन एवं विदाई 
समारोंह संपन्न ।
बिलासपुर, 01 सितम्बर 2026 
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के सम्मान में आभार
प्रदर्शन एवं विदाई समारोह गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में उच्च न्यायालय के अधिकारियों एवं
कर्मचारियों के द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में माननीय न्यायाधीशगण, रजिस्ट्रार जनरल,
रजिस्ट्री में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के कार्यकाल को स्मरण
करते हुए उनके दूरददू र्शी नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता तथा कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की
विवेचनात्मक उल्लेख किया । माननीय मुख्य न्यायाधीश के तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल में उच्च
न्यायालय की कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आर्काइव एवं डिजिटाइजेशन 
सेंटर, झूलाघर के उन्नयन, डिस्पेंसरी के विस्तार, आवासीय सुविधाओं तथा कर्मचारी कॉलोनी में स्वास्थ्य 
एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्ति,
पदोन्नति एवं स्थायीकरण की कार्यवाही तथा साथ ही राष्ट्रीय पर्वों, महिला दिवस, दीपावली एवं अन्य
अवसरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उच्च न्यायालय परिवार में
आत्मीयता एवं सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करने के संबंध में में भी उल्लेख किया । उच्च
न्यायालय के सिल्वर जुबली समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा नवीन सभागार के निर्माण हेतु
भूमिपूजन जैसे अवसर भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद किया गया ।
माननीय मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा अपने आशिर्वचनों में अपने जीवन एवं कार्य के प्रति सजगता
रखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर प्रगतिशील रहने का उल्लेख किया ।
विदाई समारोह में रजिस्ट्री परिवार की ओर से माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के
प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की
मंगलकामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्य एवं कर्मचारी
हित में लिए गए निर्णय सदैव स्मरणीय रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगण उच्च न्यायालय कें कर्मचारी श्रीमति यामिनि पाटनवार ने
किया एवं माननीय मुख्य न्यायाधिपति के कार्यकाल के विवरणाे को कु.निलिमा साहु द्वारा तथा
कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन श्री अभिनव गौरहा के द्वारा किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post