सेवानिवृत्त प्राचार्य अश्वनी डिक्सेना को दी भावभीनी विदाई ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


*सेवानिवृत्त प्राचार्य अश्वनी डिक्सेना को दी भावभीनी विदाई*

मुंगेली।11 सितंबर 2026 शासकीय हाई स्कूल चमारी में प्राचार्य अश्वनी डिक्सेना के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शाला परिवार चमारी द्वारा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके दीर्घ सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र एवं विद्यालय विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शाला के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनकी सभी अतिथियों ने सराहना की। 

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री अश्विनी डिक्सेना ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह, शिक्षकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

शिक्षको ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि श्री डिक्सेना का अनुभव एवं मार्गदर्शन भविष्य में भी विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

संकुल चमारी के प्रभारी शेषनारायण गेंदले एवं सीएससी बृजेश्वर मिश्रा ने उन्हें सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। शाला के वरिष्ठ शिक्षकों ने उनके साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनके सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना की। इस अवसर पर संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post