छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह ने महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह की भव्य आयोजन कार्यक्रम की सफलता और आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ
कार्यालय - प्रांत अध्यक्ष
संजय सिंह ने महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह की भव्य आयोजन कार्यक्रम की सफलता और आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने आभार वक्तव्य करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सफल आयोजन पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम के कुछ दिवस पूर्व एक छोटी से दुर्घटना के कारण मेरा पैर फ्रैक्चर की स्थिति के कारणवश आप लोगों के साथ प्रत्यक्ष सहभागी नहीं हो पाया, पर मन और हृदय हर समय आप लोगों के पास ही था पल पल की खबर , तैयारी और व्यवस्था की जानकारी लेता रहा। मन व्यथित रहा आप लोगों से भेट नहीं हुआ ।

महासमुंद, 20 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन सह सम्मान समारोह (19-20 सितंबर, I.R. Resort, महासमुंद) के ऐतिहासिक रूप से सफल होने पर प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर ने अपना आभार वक्तव्य जारी किया है।

अपने वक्तव्य में प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर ने कहा -

."महासमुंद की धरती ने जो इतिहास रचा है, वह अविस्मरणीय है। प्रदेश के 33 जिलों से हजारों की संख्या में पधारी हमारी महिला शिक्षिका बहनों ने यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ केवल एक संगठन नहीं, एक परिवार है।

.मैं सबसे पहले आयोजक जिला इकाई महासमुंद के जिलाध्यक्ष भाई अनिल पटेल एवं उनकी पूरी टीम - भगवान जगत, रोहिणी देवांगन, टंकेश्वर जायसवाल, तोपसिंह पटेल सहित समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने दिन-रात एक कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।

. मैं आभार व्यक्त करता हूँ हमारे मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी एवं बसना सरायपाली महासमुंद के स्थानीय विधायक जी का, जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर हमारी बहनों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

.मैं आभार व्यक्त करता हूँ हमारे प्रांत संगठन मंत्री ओंकार सिंह जी, संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा जी सहित समस्त प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारियों का, जिनके मार्गदर्शन में यह सम्मेलन सफल हुआ।

.विशेष आभार प्रदेश भर की उन हजारों महिला शिक्षिकाओं का, जो बस्तर के घने जंगलों से, सरगुजा की वादियों से, कठिन यात्रा कर महासमुंद पहुंचीं। आप ही इस संगठन की आत्मा हैं। आपने जो विश्वास संगठन पर दिखाया है, उसके लिए संगठन सदैव आपका ऋणी रहेगा।

. इस सम्मेलन में हमने तय किया है - महिला शिक्षिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, मातृत्व अवकाश, पदोन्नति एवं स्थानांतरण में प्राथमिकता की मांग को हम शासन के समक्ष पूरी ताकत से रखेंगे। संगठन की कार्यकारिणी में महिला नेतृत्व को 50% तक सशक्त किया जाएगा।

. अंत में मैं महासमुंद की पावन धरती और यहाँ के नागरिकों का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन किया।"

जय शिक्षक, जय संगठन, जय छत्तीसगढ़

_"महासमुंद में जो हुआ, वह ऐतिहासिक है। हजारों महिला शिक्षिकाओं ने दिखा दिया - संघ ही परिवार है।"_

महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।

भवदीय
संजय सिंह ठाकुर
प्रांताध्यक्ष
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ

Post a Comment

Previous Post Next Post