राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित छग शिक्षक संघ के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक उमाशंकर ,,,,


🇮🇳 राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित छग शिक्षक संघ के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक उमाशंकर

छग शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अत्रि प्रताप सिंह ने भाई उमाशंकर राजपूत जी को राज्यपाल पुरस्कार के लिए बधाई संदेश प्रेषित करते हुए स्वागत किया।

---

_🌟 गौरव का क्षण 🌟_

छग शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षक साथी उमाशंकर सिंह राजपूत को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार_ 🚩

बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल (विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली) में पदस्थ हमारे होनहार शिक्षक _श्री उमाशंकर सिंह राजपूत_ जी का चयन

_🏆 राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2026-27 🏆_

के लिए हुआ है।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा, नवाचार एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। अगले साल शिक्षक दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

_उनकी विशेष उपलब्धियां:_
✅ कोरोना काल 2020 में ऑनलाइन प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढ़ाया
✅ वर्ष 2025 - विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वीर महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार
✅ वर्ष 2026 - उपमुख्यमंत्री द्वारा समाजसेवा के लिए सम्मान
✅ एम.ए. संस्कृत में बिलासपुर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट

यह केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि हमारे पूरे लोरमी क्षेत्र और मुंगेली जिले के लिए गर्व की बात है।

छग शिक्षक संघ जिला मुंगेली के सभी सदस्यों द्वारा उन्हें बधाई संदेश देते हुए जिलाध्यक्ष अत्रि प्रताप सिंह, जिलासचिव संदीप पाण्डे, जिला संगठन मंत्री नारायणदास भाष्कर द्वारा श्री फल और पुष्प गुच्छ से उमाशंकर राजपूत जी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा देवांगन, रघुनाथ ठाकुर, पवन कश्यप, हिमेश्वरी बंजारा, कुलेश्वर साहू, सृष्टि शर्मा, संतोष यादव, मनोज, अरुण बघेल बड़ी संख्या में छग शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थिति रहे।

आइए, हम सब शिक्षक साथी मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दें। 🙏🏻

🇮🇳_जय हिंद, जय शिक्षा!_🇮🇳

अत्रि प्रताप सिंह
जिलाध्यक्ष
छग शिक्षक संघ मुंगेली

Post a Comment

Previous Post Next Post