छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश कश्यप एवं संभागीय सचिव श्री कौस्तुभ पांडेय ने जिला मुंगेली के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. पटेल से सौजन्य भेंट



छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश कश्यप एवं संभागीय सचिव श्री कौस्तुभ पांडेय ने जिला मुंगेली के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. पटेल से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने श्री पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पटेल के अनुभवी नेतृत्व में जिला मुंगेली के शिक्षा विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा प्राप्त होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post