छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बवाल और हिंसा के मामले में फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान बवाल मचाने वाले सोहेल का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कट्टा लहराते नजर आ रहा है। इसी कट्टे से उसने फायरिंग की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बवाल और हिंसा के मामले में फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी ,,,,
byAKSHAT THAKUR
-
0