नियमित कर्मचारी की इस्तीफे की चर्चा सिम्स में मचा हड़कंप आय से अधिक संपत्ति दावे पर उठे कई सवाल कुछ दिनों पूर्व हुआ था मामला उजागर ,,,,,पढ़े पूरी खबर।


बिलासपुर = बिलासपुर जिले के सिम्स हॉस्पिटल में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ संतोष चन्द्रसेन के खिलाफ कुछ महीनों पूर्व आय से अधिक संपत्ति सहित कई शिकायतें की गई थी जिसपर जांच अभी लंबित ही थी कि इस्तीफे का चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, इस्तीफे में संबंधित कर्मचारी ने आमदनी नहीं होने सिम्स में रहकर परिवार की आर्थिक जरूरतों में अपेक्षित मदद नहीं कर पा रहा है इसलिए दूसरे काम की तलाश में है, इस बात की चर्चा जोरो पर है, बताते चले कि संबंधित कर्मचारी 2004=05 में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य कर रहा था बाद में 2013 में रेगुलर हुआ है, बाद में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदोन्नति की गई, यह पूरा मामला सवालों के घेरे में है कि क्या इनके खिलाफ जो शिकायत हुई है उसमें सत्यता है और यदि सत्यता है तो आगे क्या कार्यवाही होगी या फिर केवल सिर्फ चर्चा का विषय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post