कान्फड्रेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर परवानी जी के जन्मदिन पर मुंगेली के व्यापारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के हितैषी और कुशल व्यक्तित्व के धनी अमर परवानी जी का जन्मदिन प्रतिवर्ष हर्षोल्लास से रायपुर में मनाया जाता है,जिसमें प्रदेश भर से संगठन से सदस्य व्यापारी बंधु उपस्थित होकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ देते हैं.इसी क्रम में इस वर्ष भी उसी उत्साह से समारोह आयोजित हुआ जिसमें निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का भी आयोजन हुआ! मुंगेली के वरिष्ठ व्यापारीगण श्री जेठमल कोटड़िया जी,श्री प्रवीण वैष्णव जी,श्री जगदीश देवांगन जी,श्री अरविंद केशरवानी जी,श्री सागर सोलंकी जी,श्री योगेश सोनी जी ने समारोह में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। श्री अमर परवानी जी ने आभार व्यक्त किया और कहा कि मुंगेली में शीघ्र ही सभी के सहयोग से CAIT की एक मजबूत टीम घोषित की जाएगी जिससे मुंगेली जिले के व्यापारिक हितों की रक्षा और व्यापार की बढ़ोतरी के लिए कार्य किए जाएंगे साथ ही जन-सेवा के कामों को भो प्रमुखता से किया जाएगा। केशरवानी स्टेशनरी के प्रोपराइटर अरविंद केशरवानी ने कहा कि श्री परवानी जी व्यापारी हितों और व्यापार को बढ़ाने के प्रति बेहद ही सजग रहते हैं। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी को जन्मदिन की बधाई देकर हमने उनका मार्गदर्शन प्रात किया। मुंगेली में CAIT के गठन के बाद व्यापारी हितों के लिए विभिन्न कार्ययोजनाओं को धरातल पे लाया जाएगा।