*विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर 'संगम वृद्धावस्था - सम्मानित जीवन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन*
*स्थान : पानी टंकी गार्डन, रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, बिलासपुर*
*आयोजक : ब्रह्माकुमारीज़ शुभम विहार सेवा केंद्र, बिलासपुर*
*दिनांक : 1 अक्टूबर 2026, विश्व वृद्ध दिवस*
ब्रह्माकुमारीज़ शुभम विहार सेवा केंद्र, बिलासपुर के तत्वावधान में विश्व वृद्ध दिवस के पावन अवसर पर रिवर व्यू कॉलोनी स्थित पानी टंकी गार्डन में *"संगम वृद्धावस्था - सम्मानित जीवन"* विषय पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठजनों को तिलक लगाकर, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, प्रेरणादायी स्लोगन एवं *सम्मान-पत्र* भेंट कर हृदय से सम्मानित किया गया।
*मुख्य उद्बोधन : ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी (संचालिका, शुभम विहार)*
सविता दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा -
> "जैसे वृक्षारोपण के समय पौधा छोटा होता है, धीरे-धीरे वही पौधा विशाल वृक्ष बन जाता है और बड़ा होकर सभी को शीतल छाया, मधुर फल और प्राणदायी ऑक्सीजन देता है, वैसे ही आज की यह सभा भी छायादार, फलदार और ऑक्सीजन देने वाले अनुभवों की सभा है।
> हम सभी आज वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं। विज्ञान ने अभूतपूर्व क्रांति की है, आविष्कार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, फिर भी मानव सच्ची खुशी और संतोष से दूर होता जा रहा है। आज मानव क्यों भटक रहा है?"
दीदी जी ने कहा कि गीता में भगवान ने कहा है - *"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत..."* अर्थात जब-जब इस भारत भूमि पर धर्म की ग्लानि होती है, तब परमात्मा स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर सच्चे गीता ज्ञान से पापियों का उद्धार करते हैं। आज पुनः हम सभी को अज्ञानता की नींद से जागने का समय आ गया है। दीदी जी ने सभी को शिव पिता का संदेश दिया।
सभी वरिष्ठजनों ने राजयोग मेडिटेशन ज्ञान में विशेष रुचि दिखाई और प्रतिदिन मेडिटेशन करने का संकल्प लिया।
*विशिष्ट अतिथियों के विचार :*
*श्री आर.के. त्रिपाठी जी (मुख्य सचिव, रिवर व्यू कॉलोनी)* ने कहा - "हमारी कॉलोनी के लिए यह गर्व की बात है कि ब्रह्माकुमारी संस्था निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रही है और हमें जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। आज के समय में हम सभी को आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ने की अत्यंत आवश्यकता है।"
रंजीत दास जी ने कहा - _"ब्रह्माकुमारीज़ संस्था केवल संस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला विश्वविद्यालय है। बुजुर्ग समाज की जड़ हैं, जड़ मजबूत होगी तो वृक्ष मजबूत होगा।"_
*श्री के.के. त्रिपाठी जी (वरिष्ठ नागरिक)* ने कहा - "ब्रह्माकुमारी संस्था आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा हमें अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है। यह संस्था समाज में नैतिक, सामाजिक एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा के द्वारा श्रेष्ठ समाज का निर्माण करने में निरंतर प्रयासरत है। हम सभी संस्था का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।"
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य नागरिक :*
श्री आर.के. त्रिपाठी जी, श्री रंजीत कुमार दास जी, श्री के.के. त्रिपाठी जी, श्री सतीश साहू जी (अध्यक्ष, होटल व्यापारी संघ), श्री महेश सिंह ठाकुर जी (जिला महामंत्री, किसान मोर्चा, सदस्य - राष्ट्रीय गौ सेवा आयोग एवं मुख्य शिक्षक प्रथम वर्ग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री दीपक मिश्रा जी, श्री अनिरुद्ध सिंह जी, श्री उग्रसेन सिंह जी, श्री एस.पी. सिंह जी, श्री राकेश टांक जी, श्री ए.के. देशपांडे जी, श्री संतोष तिवारी जी सहित कॉलोनी के अनेक वरिष्ठ सदस्य।
कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।
*आयोजक : ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग, शुभम विहार, बिलासपुर*