आस्था की यात्रा या राजनीति का प्रचार.? बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से अंकित गौरहा ने पूछे सवाल

आस्था की यात्रा या राजनीति का प्रचार.? बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से अंकित गौरहा ने पूछे सवाल

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ध्वज यात्रा को लेकर जारी फ्लेक्स और वीडियो पर राजनीतिक सवाल उठाते हुए पूर्व जिला पंचायत सभापति,कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट करने की मांग की है।

क्षेत्र का दौरा या ध्वजा यात्रा स्पष्ट करे विधायक 

गौरहा ने कहा कि ध्वज यात्रा के प्रचार में धार्मिक संदेशों के साथ विधायक की तस्वीर, पद और भाजपा का नाम भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि कार्यक्रम धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है या इसके माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश भी दिया जा रहा है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,विधायक सुशांत शुक्ला पहले यह तो स्पष्ट कर लीजिए—पंचायतों का दौरा कर रहे हैं या ध्वज यात्रा निकाल रहे हैं! कभी इसे पंचायतों का दौरा बताया जाता है,तो कभी ध्वज यात्रा। आखिर कार्यक्रम का वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य क्या है.?


धर्म आस्था का विषय है और राजनीति जवाबदेही का..


गौरहा ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है और राजनीति जवाबदेही का। धार्मिक आयोजनों का सम्मान है,लेकिन जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े सवालों का जवाब भी देना चाहिए। बेलतरा विधायक यह स्पष्ट करें कि उन्होंने यात्रा निकाली या फिर दौरा किया और मां महामाया के सामने भ्रम की स्थिति बना रहे हैं या क्षेत्र की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा,माँ महामाया के दरबार में मेरी यही प्रार्थना है कि जनता के सच्चे जनसेवकों को जनसेवा का मार्ग मिले और माँ महामाया के नाम पर राजनीति करने वालों को राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समझने की सद्बुद्धि मिले।

Post a Comment

Previous Post Next Post