ग्राम भांड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी पर शिविर आयोजित ,,,,,

ग्राम भांड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी पर शिविर आयोजित

खरंग जल संसाधन विभाग की पहल पर ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
ग्राम भांड़ी में आज खरंग जल संसाधन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जल संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में एसडीओ श्री शुभांशु साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है तथा इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संचयन, तालाबों एवं जलाशयों का संरक्षण तथा सिंचाई जल का विवेकपूर्ण उपयोग कर जल की बर्बादी को रोका जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने और इसे जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।

शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “जल है तो कल है” तथा जनभागीदारी के माध्यम से ही जल संरक्षण के संकल्प को धरातल पर साकार किया जा सकता है। जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनसहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण पहल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post