*राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे बिलासपुर के खिलाड़ी*
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में दिनांक 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, इसमें गतका बालक/ बालिका 17 /19 वर्ष का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोनी के 04 प्रतिभावान खिलाड़ी दादू महादेवा, तुषार मरावी, रूपा भारद्वाज, मुस्कान मुस्ताना एवं राहुल देवांगन नेशनल स्कूल का चयन अलग -अलग इवेंट में इनका चयन छत्तीसगढ़ की दल में किया गया है, ये खिलाड़ी दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे, कसडोल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य की दल में अपना स्थान सुनिश्चित किया था. विद्यालय में वर्ष भर छात्र खेलों का निरंतर अभ्यास करते रहते हैं, छत्तीसगढ़ की टीम में चयनित होने पर संस्था प्राचार्य अर्चना शर्मा ने खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी, साथ ही व्याख्याता रत्नेश दुबे,प्रदीप शर्मा,उमेश मिश्रा, सतीश रात्रे, जीपी पांडे, वीरेंद्र कश्यप, चितरंजन सिंह, विशाल पटेल, व्यायाम शिक्षक अमित मिश्रा एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ ने शुभकामनाएं दी