*राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में हर्षिता एवं तुषार ने प्राप्त किया कास्य पदक*
10 वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप 2026, हरियाणा के रतिया में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित हुआ,इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोनी के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हर्षिता पटेल एवं तुषार मरावी ने कांस्य पदक किया | साथ ही आकाश बारे, संजीवनी टांडे, ओम मरावी ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया पर पदक प्राप्त नहीं कर पाए |पदक प्राप्त करने पर संस्था प्राचार्य अर्चना शर्मा, व्याख्याता रत्नेश दुबे, प्रदीप शर्मा, सतीश रात्रे, उमेश मिश्रा, जीपी पांडे, वीरेंद्र कश्यप, चितरंजन सिंह, विशाल एवं व्यायाम शिक्षक अमित मिश्रा एवं सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया | टीम के कोच जय निर्मलकर एवं मुस्कान बंजारे रहे |