गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर मां बमलेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति रामगढ़ की सराहनीय पहल, पंडाल के माध्यम से दे रही गौ सेवा का संदेश ,,,,,


*गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर मां बमलेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति रामगढ़ की सराहनीय पहल, पंडाल के माध्यम से दे रही गौ सेवा का संदेश* । 
 *मुंगेली* । जिले के रामगढ़ में मां बमलेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार-प्रसार के साथ गौ सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। समिति ने अपने दुर्गा उत्सव पंडाल को गौ सम्मान आह्वान अभियान के संदेश से जोड़कर गौ माता के सम्मान, सेवा और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।,,
गौ सम्मान आह्वान अभियान संतों के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गौ माता के प्रति समाज में सम्मान की भावना जागृत करना तथा गौवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।,,
 *एक ओर इंसानों के लिए भंडारा, दूसरी ओर गौवंश के लिए भी हो सेवा* 
आज जगह-जगह धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित किए जाते हैं, जो सेवा और मानवता का प्रतीक हैं। लेकिन इसी समाज में कई स्थानों पर गौवंश भोजन की तलाश में भटकते नजर आते हैं। कहीं उन्हें पर्याप्त चारा नहीं मिल पाता, तो कहीं वे कचरे में फेंके गए जूठन और खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहने को मजबूर होते हैं।
ऐसे में मां बमलेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, रामगढ़ द्वारा बाहरी और बेसहारा गौवंश को चारा खिलाने की पहल एक सकारात्मक संदेश दे रही है। समिति का यह प्रयास बताता है कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें जीव सेवा और गौ सेवा को भी महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए।
 *गौ माता के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास* 
समिति द्वारा पंडाल के माध्यम से गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रचार करना इस बात का संदेश है कि गौ माता के सम्मान की बात केवल नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसे अपने व्यवहार और कार्यों में भी उतारना आवश्यक है। गौवंशों के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और *17 दिसम्बर 2026 जो कि गौ सम्मान आह्वान अभियान का तृतीय चरण है अपने राज्य की राजधानी चलो* इसका प्रचार किया जा रहा है 
गाय को माता कहना है, तो पुत्र का कर्तव्य निभाना होगा। इसी भावना के साथ गौवंश को चारा खिलाने और गौ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
मां बमलेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति रामगढ़ की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और जीवों के प्रति करुणा का भी उदाहरण है। यदि प्रत्येक धार्मिक आयोजन समिति अपने कार्यक्रमों में गौ सेवा को स्थान दे, तो बेसहारा गौवंश को राहत मिलने के साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत हो सकती है।
संदेश स्पष्ट है—मां दुर्गा की आराधना के साथ जीवों के प्रति करुणा, गौ माता की सेवा और सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है 
🙏 जय माता दी! जय गौ माता!

Post a Comment

Previous Post Next Post