BREAKING NEWS = कच्चे बिल को लेकर मुंगेली जिले में जीएसटी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी ,,,,

मुंगेली जिले में जीएसटी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी,,,,



मुंगेली = मुंगेली जिले में राज्य कर संभाग बिलासपुर द्वारा जीएसटी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है, बताते चलें कि व्यवसायियों द्वारा कर चोरी की जा रही है कच्चे में बिल काटा जा रहा है जिसमें विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है बताते चलें कि कुछ व्यवसाई जैसे कपड़ा दुकान होटल संचालक ज्वैलरी शॉप में छापा मार कार्यवाही कर जीएसटी प्रावधानों के धारा 122 के तहत राशि जमा कराई गई है, व्यवसायियों द्वारा जीएसटी नंबर लेने के बावजूद भी कच्चा बिल काटा जा रहा है, और खरीदी बिक्री का हिसाब न रखकर राज्य सरकार को लाखों रुपए की आर्थिक छती पहुंचाई जा रही है, कुछ दुकानदार जीएसटी नंबर ही नहीं लिए है जबकि उनका टर्नओवर सालाना 20 लाख से ज्यादा का है विभिन्न तरीकों से व्यवसायियों द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही हैं उस आधार पर अक्टूबर महीने में लाखों रूपये की पेनाल्टी विभाग द्वारा  कार्यवाही के दौरान लगाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post