मतदाता अधिकारों की रक्षा और वोट चोरी के विरोध में दिल्ली में NSUI बिलासपुर की दमदार भागीदारी ,,,,


बिलासपुर। लोकतंत्र की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के बाराखंभा रोड पर आयोजित राहुल गांधी की रैली में NSUI बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान INDIA गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला और लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
NSUI बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने अपने साथियों के साथ इस आंदोलन में सहभागिता करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और वोट की निष्पक्षता एवं मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में गड़बड़ियों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उठाई जा रही आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से NSUI बिलासपुर के साथी दिल्ली पहुंचे हैं। युवाओं की जिम्मेदारी केवल अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी आगे आना है।
रंजेश सिंह ने कहा कि जब बात लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की हो, तब युवाओं की चुप्पी नहीं, बल्कि उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। दिल्ली की इस रैली में बिलासपुर के साथियों की सहभागिता लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस दौरान NSUI बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के साथ सैकड़ों साथी उपस्थित रहे और लोकतंत्र, संविधान तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ आंदोलन में भागीदारी निभाई।
जारीकर्ता:
रंजेश सिंह
जिलाध्यक्ष, NSUI बिलासपुर
7999765569

Post a Comment

Previous Post Next Post