पटवारी संघ अपनी मांगों पर अडिग उधर शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ एवं अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन वही जिला अध्यक्ष ने कहा पटवारी साथियों पर की गई कार्यवाही को वापस ले सरकार ,,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर= बिलासपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल को लेकर अब चिंताजनक स्थिति बन रही है बताते चलें कि पटवारी संघ का आक्रोश और भी बढ़ गया है, बिलासपुर जिला अध्यक्ष के अनुसार हमारी मांगो को पूरा करे सरकार और हड़ताल के दौरान पटवारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही पर रोक लगाने की भी मांग पटवारी संघ के द्वारा की गई है, विभिन्न संगठनों द्वारा पटवारियों के हड़ताल को समर्थन देखने को मिल रहा है, इधर किसानों की परेशानियां और भी बढ़ गई है, बताते चलें कि हजारों किसानों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम छुटा हुआ है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कब तक शाशन पटवारी संघ की मागो को पूरा करता है 
• वेतन विसंगति और पदोन्नति: एक ही बैच या अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ पटवारियों के बीच वेतन की असमानता दूर करना और वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति देना।
• कार्रवाई और जांच समाप्त करना: हड़ताल के दौरान पटवारियों के निलंबन, नोटिस और शुरू की गई विभागीय जांच व अन्य कार्रवाइयों को वापस लेना या शून्य करना।
• PV ऐप से जुड़ी समस्याएं: पीवी ऐप और डिजिटल फसल सर्वे से जुड़ी तकनीकी व व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान करना।
• भत्ते और अन्य मुद्दे: महंगाई भत्ते (DA) और अन्य लंबित मांगों का निराकरण करना।


जिला अध्यक्ष देव कुमार कश्यप
= हमारी मांगो में और हमारे सभी साथी अडिग खड़े हैं, सैकड़ों लोगों के ऊपर कार्रवाई की गई है उनको वापस लेते हुए हमारी मांगो को पूरा करे सरकार।

Post a Comment

Previous Post Next Post