छ.ग. शिक्षक संघ अत्रि प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ,फेडरेशन के बैनर तले आक्रोश रैली में शामिल, दो सूत्रीय मांगों का किया समर्थन ,,,,,, पढ़े पूरी खबर।


छ.ग. शिक्षक संघ अत्रि प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ,फेडरेशन के बैनर तले आक्रोश रैली में शामिल, दो सूत्रीय मांगों का किया समर्थन

मुंगेली, 18 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय मुंगेली में आयोजित आक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने फेडरेशन के बैनर तले शामिल होकर दो सूत्रीय मांगों का पुरजोर समर्थन किया।

रैली में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अत्रि प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुए। रैली जिला मुख्यालय में विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अत्रि प्रताप सिंह ने कहा कि -
 "शिक्षक संघ प्रदेश के कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पटवारियों के आंदोलन का दमन करने के बजाय संवाद से सम्मानजनक समाधान निकाला जाना चाहिए और आंदोलन के दौरान की गई समस्त दंडात्मक कार्यवाहियां तत्काल निरस्त की जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि - 

"केन्द्र के समान प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई 
भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित दिया जाए। महंगाई के इस दौर में डीए रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। सरकार को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।"

श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ कर्मचारी एकता में विश्वास रखता है और फेडरेशन द्वारा कर्मचारी हित में किए जाने वाले हर लोकतांत्रिक आंदोलन में शिक्षक संघ बढ़-चढ़कर भाग लेगा।

रैली में फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ठाकुर, अरुण बघेल, जिला सचिव संदीप पांडे, कोषाध्यक्ष सृष्टि शर्मा रेखा देवांगन , लीला श्रीवास्तव ,ब्लॉक अध्यक्ष हितेश्वरी बंजारा, ब्लॉक सचिव पवन कश्यप, हरीश वैष्णव, धर्मेश पटेल, गोविंद पटेल, चंद्र  प्रकाश घृतलहरे, उत्तम पटेल, सुरेंद्र कोशले, पदाधिकारी, शिक्षक संघ के ब्लॉक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post