BREAKING NEWS = प्रधान डाकघर बिलासपुर में स्पीड पोस्ट के लिए एक वृद्ध व्यक्ति को किया परेशान प्रधानमंत्री कार्यालय से की गई शिकायत ,,,,,पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर = बिलासपुर जिले के नेहरू चौक स्थित प्रधान डाकघर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें स्पीड पोस्ट के लिए कैश नहीं लिया जा रहा है, यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने के लिए आम जनता से अपील की जा रही है कैश नहीं लिया जा रहा है, यदि किसी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं है तो लिफाफा में टिकट लगाकर लाने के लिए कहा जा रहा है, जो कि बेहद ही गलत व्यवहार है, बताते चलें कि कुछ लोग जिसमें की मुख्यतः वृद्ध व्यक्ति ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकते हैं जिसके कारण वो कैश लेकर स्पीड पोस्ट करवाने जाते हैं लेकिन उनको काउंटर से भगा दिया जाता है, जिसके कारण आज केंद्रीय मंत्री मुख्यालय सहित प्रधानमंत्री कार्यालय में इस पूरे मामले में शिकायत किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि स्पीड पोस्ट करने के लिए आम जनता की कब तक कैश की सुविधा होगी,