कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली उप समिति की नई कार्यकारिणी गठित, चित्रकान्त सिंह और देवेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी। समाज में हर्ष की लहर ,,,,


*कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली उप समिति की नई कार्यकारिणी गठित, चित्रकान्त सिंह और देवेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी। समाज में हर्ष की लहर*

मुंगेली। कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली उप समिति की कार्यकारिणी का गठन आज मंगल भवन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इस बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
कार्यकारिणी में चित्रकान्त सिंह को अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह को सचिव, लवलेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकपूर सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश सिंह को सह सचिव, धनराज सिंह को संगठन सचिव, तथा संजय सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महिला प्रकोष्ठ में राजरानी सिंह को महिला उपाध्यक्ष एवं विनिया सिंह को महिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संदीप सिंह, आशीष सिंह कछुवाह, बाबू सिंह, रघुवंश सिंह परिहार एवं विश्वमोहनी सिंह को शामिल किया गया।
वहीं जोन प्रमुखों के रूप में ज्ञानेश्वर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, मनोज सिंह, मारुत सिंह एवं सागर सिंह बैस का मनोनयन किया गया। इस मनोनयन से समाज के सदस्यों एवं युवाओं में उल्लास और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के उप समिति निर्वाचन प्रमुख हरेंद्र सिंह, भोला सिंह, रवि सिंह साथ ही समाज के वरिष्ठ भैया लाल सिंह, प्रभात सिंह, राणाप्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, रामकुमार सिंह, तरुण सिंह, प्रदीप सिंह, अमरनाथ सिंह, कृष्णकुमार सिंह, रामकिंकर सिंह, रामपाल सिंह, बंटी सिंह, श्रीनिवास सिंह, आशुतोष सिंह सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post