मुंगेली जिले में शुरू हुई धान खरीदी सहायक पंजीयक ने कहा अब तक किसी भी प्रकार की किसानों को नहीं हुई है परेशानी ,,,,पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली जिले में शुरू हुई धान खरीदी सहायक पंजीयक ने कहा अब तक किसी भी प्रकार की किसानों को नहीं हुई है परेशानी ,,,,पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली/ = मुंगेली जिले समेत पूरे छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है जिसमें धान खरीदी के संबंध में शासन स्तर से एस्मा लगाने का निर्देश जारी किया गया है हड़ताल के कारण यदि किसी भी कोई भी कर्मचारियों के कारण धान खरीदी को प्रभावित करता है या किसी कर्मचारी के कारण किसानों को नुकसान पहुंचाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किया गया है, बताते चलें कि कलेक्टर कुंदन कुमार ने मुंगेली जिले धान खरीदी की शुरुआत की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को धान बेचने में नहीं हुई है, चुकी आज धान खरीदी की प्रथम दिन थी इसलिए आज कह सकते हैं कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतें किसानों को नहीं हुई है, 

सहायक पंजीयक मुंगेली = 
मुंगेली जिले में आज धान खरीदी की शुरुआत हुई है, जिले में एक दो केन्द्रों में किसानों को छूट पुट समस्या उत्पन्न हुई थी जिसे दूर कर ली गई है कर्मचारियों के समिति में अनुपस्थिति के संबंध में किसी भी प्रकार की अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है यदि इस प्रकार की शिकायतें मिली जिससे कि धान खरीदी कार्य प्रभावित होता है तो शासन आदेशानुसार विधिवत कार्यवाही की जाएगी।



Previous Post Next Post