आज दिनांक : 19/12/25 को सेवा सहकारी समिति सेलर मे
*ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन–तिलहन” विषय पर किसान संगोष्ठी* आयोजित की गई। जिसमे
*वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर. एस. गौतम सर* जी ने ग्रीष्मकालीन धान के दुष्प्रभाव और वैकल्पिक फसलों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
किसान बन्धुओ को , *पानी बचाओ-अपना भविष्य बचाव* , के अंतर्गत एक करबद्ध विनम्र अपील करते हुए ग्रीष्म कालीन धान की खेती को छोड़कर *दलहन तिलहन, मक्का, सब्जी* की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस बैठक के तुरंत पश्चात *राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत फसल मूंगफली* बीज को ग्राम *उच्चभट्टी, निपनिया, सेलर एवं चोरहादेवरी* के कृषको को वितरण किया गया बीज वितरण एवं किसान संगोष्ठी के कार्यक्रम मे *सेलर समिति के अध्यक्ष श्री पुष्प साहू ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति ममता भगत, विजय सूर्यवंशी* *समिति प्रबंधक नारायण कश्यप* , कृषक मित्र शीतल साहू एवं अन्य कृषकगण उपस्थित रहे