जांजगीर चांपा जिले में राकेश शर्मा को उप संचालक कृषि का पद भार ग्रहण करने पर कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने दी बधाई, बताते चलें कि उन्होंने जांजगीर चांपा जिले में कार्यालय का चार्ज लिया, श्री राकेश शर्मा बेमेतरा, बिलासपुर,रायगढ़ सहित कई जगहों पर अपनी सेवा दे चुके हैं, बताते चलें कि कृषि विभाग में बड़े बड़े राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में एक बेहतरीन व्यवस्थापक रूप में जाने जाते हैं, उनके आते ही कार्यालय में बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ आई, कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उनके आने से बेहद ही खुश हैं, श्री राकेश शर्मा को कृषि विभाग में एक अनुभवी युवा कह सकते हैं, बेलगहना से पढ़कर निकले राकेश शर्मा के उप संचालक कृषि बनने पर समस्त क्षेत्रवासियों में व संपूर्ण कृषि विभाग में खुशी की लहर उमड़ आई है बधाई देने वालों की कतार सी लग गई है।
जांजगीर चांपा जिले में राकेश शर्मा को उप संचालक कृषि का पद भार ग्रहण करने पर कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने दी बधाई,,,, पढ़े पूरी खबर।
byAKSHAT THAKUR
-
0