जांजगीर। पामगढ़ तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से रिश्वत ले रहे थे। ACB ने दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन और टोकन काटने की दोनों जांच कर रहे थे। मनचाही रिपोर्ट देने के लिए दोनों ने रिश्वत मांगी थी। इसके बाद धान खरीदी केंद्र के प्रभारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत का सत्यापन होने के बाद अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ACB ने योजना बनाया। जिसके बाद योजना के अनुसार ACB की टिम आज पामगढ़ तहसील कार्यालय पहुंची। यहाँ जैसे ही अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव ने रिश्वत की रकम 35 हजार ली वैसे ही धाम खरीदी केंद्र के प्रभारी ने ACB की टिम को इशारा किया। संकेत मिलते ही घात लगाकर बैठी टीम ने रेड मारकर अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी दोनो को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके पास से वही नोट मिले जिसे ACB की टिम ने प्रार्थी को दिया था। इसके अलावा दोनों के नोट में लगे केमिकल से हाथ धुलवाने पर हाथ भी रंग गए। ACB की टिम ने रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस रेड कार्यवाही के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। पामगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में ही SDM कार्यालय और व्यवहार न्यायालय भी हैं। ACB की कार्रवाई की जानकारी होने के बाद परिसर में वकीलों और पक्षकारों की भीड़ लग गई।
प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग के मनीष राठौर के समक्ष कार्यवाही पूरी की गई।