मुंगेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त, ऑनलाइन मंगाए जाएंगे आवेदन,,,,,



*मुंगेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त*

*ऑनलाइन मंगाए जाएंगे आवेदन*

मुंगेली 25 फरवरी 2026// जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 21 विभिन्न पदों पर कुल 84 रिक्तियों के लिए हाल ही में शुरू की गई संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए 05 फरवरी को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई थी। इसके बाद 20 फरवरी को सेक्रेटियल असिस्टेंट के पदों की संख्या बढ़ाने हेतु शुद्धिपत्र भी जारी किया गया था। 
    आवेदन की भारी संख्या और पात्रता, अपात्रता तथा कौशल परीक्षा सहित पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय चयन समिति ने वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर आनलाइन आवेदन मंगाने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर आगामी भर्ती प्रक्रिया में आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और त्वरित हो सके। नई भर्ती प्रक्रिया की सूचना की जानकारी जिला और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।


Previous Post Next Post