शहर के दो अपराधिक कृत्यों वाले युवकों ने संगीन अपराध की ऐसी योजना बना डाली थी कि अपराध होने पर शहर दहल सकता था । आपसी रंजिश में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या और लुट के लिए 25 लाख की सुपारी तक दे दी गई ।योजना फेल होने पर सदर बाजार के ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाने तक की योजना बन गई थी। ये सारे अपराध करने कुख्यात अंतर्राज्यीय गिरोह को बिलासपुर बुलाकर होटलों में रुकवाया गया था । ’’महालक्ष्मी ज्वेलर्स’’ के संचालक को आयुध हथियार का भय दिखाकर कट्टे की बट व हथौडी से प्राणघातक वार कर करोडो की ज्वेलरी व कार लूटपाट करने वाले ’’अंर्तराज्यीय गिरोह’’ के पकड़े जाने पर पुलिस पूछताछ में यह सब खुलासा हो सका है।
बिलासपुर पुलिस के अधिकारियों की टीम ने पकड़े गए ’’अंर्तराज्यीय गैंग’’ के गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पुछताछ पर कई ऐसे गहरे राज खुले है जिससे पता चलता है कि ये अपराधी बिलासपुर में कोहराम मचा देने वाले थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना बाद लगातार बिलासपुर पुलिस की टेक्निकल व लोकल इन्पुट से मिर्जापुर (यू.पी.) पुलिस के सहयोग से पकडे गये ’’कुख्यात आरोपी’’, लूटेरो से लूट की शत प्रतिशत मशरूका पुलिस ने किया बरामद।
पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी विवाद के कारण कारोबारी की हत्या कराने का आॅपराधिक षडयंत्र रचकर जिले के बाहर से ’’आदतन कुख्यात आरोपी’’,बुलाए गए थे और 18 दिसम्बर 2025 को भाजपा पार्षद और सब्जी एवं जमीन कारोबारी की सुपारी लेकर हत्या की असफल कोशिश की गई थी
पुलिस की पुछताछ पर 19 दिसम्बर 2025 को ’’होटल कारोबारी नि टी पोहा वाले से हथियार बंद लूट’’ के असफल प्रयास का भी पुलिस ने खुलासा किया ।पुलिस की पुछताछ पर सदर बाजार वाली लाईन मे त्यौहार के समय एक ज्वेलर्स की दुकान से तिजोरी लूटने की योजना का भी खुलासा हुआ ।
अपराध में शामिल अब तक कुल 07 आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में लिये गये है, पकडे गये आरोपियो के कब्जे से आयुध हथियार, कारतूस, धारदार चाकू, लूट का मशरूका बरामद बरामद किया जा चुका है।
***********************************
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चैंक जमुना काॅलरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपूर (म.प्र.)।
02. करीम खान पिता वसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली (उ.प्र.)।
03. विजय लाम्बा पिता रामलाल लांबा उम्र 52 वर्ष निवासी चंदन नगर थाना जगतपुरी पूर्वी नई दिल्ली ।
04. मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा पिता सुंदर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सोरखा थाना सेक्टर 113 जिला गौतम बुद्ध नगर नोयडा।
05. इरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष निवासी झलमला थाना सीपत
06. नारद उर्फ सुमित श्रीवास पिता गोपी श्रीवास उम्र 42 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
07. राजू सोनकर पिता ललंदर सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी चिंगराजपारा देवनचाल के सामने थाना सरकण्डा बिलासपुर