बिलासपुर =
रघुवीर प्रताप सिंह को हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से गवर्नमेंट लॉयर नियुक्त किया गया है, न्याय के पथ पर यह नया दायित्व सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रहित की भावना को और सुदृढ़ करेगा। बताते चलें कि रघुवीर प्रताप सिंह लगातार कई वर्षों से बिलासपुर जिले में सेवा देते आए हैं, जिला न्यायालय सहित हाई कोर्ट में अपनी सेवा देते आए हैं, बताते चलें कि रघुवीर प्रताप सिंह को हर प्रकार के मामलों में दक्षता प्राप्त है, चाहे वो मामला क्रिमिनल हो या सिविल हो या अन्य सभी मामलों को आसानी से और योग्यता अनुरूप कार्य इनके द्वारा किया जाता रहा है, रघुवीर प्रताप सिंह मुंगेली जिले के औराबांधा ग्राम के मूल निवासी है वर्तमान में इनका मूल निवासी बिलासपुर में है, अपने गांव में लगातार समाजिक कार्यों के लिए भी इन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है,