ग्राम पंचायत करनकापा में EDII द्वारा 2 दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


ग्राम पंचायत करनकापा में EDII द्वारा 2 दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित 

दिनांक 20फ़रवरी से 21 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत करनकापा में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य उद्यमिता को एक व्यवहारिक एवं सशक्त करियर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना तथा युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आय सृजन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर EDII के प्रतिनिधि श्री गुरुकल्याण नायक, संसाधन व्यक्ति श्रीमती सुप्रिया कश्यप, सुभद्रा कौशिक(सरपंच करकापा) पिंकी कश्यप जागेश्वरी साहू यशवंत बंजारे ममता साहू सविता आनंद, तथा गांवनागरिक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी छोटे और बड़े व्यापारी को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्टार्टअप अवसरों, व्यवसायिक विचारों के विकास, वित्तीय सहायता विकल्पों एवं लघु उद्यम स्थापित करने की व्यावहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा “नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले” बनने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रतिनिधि श्री गुरुकल्याण नायक ने विशेष रूप से युवाओं को व्यवसाय योजना तैयार करने एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सभी छोटे बड़े व्यापारी एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो उद्यमिता के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार द्वारा MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक in India” पहल को गति देने के प्रयासों के अनुरूप यह कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को एक प्रभावी करियर विकल्प के रूप में स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास के लिए सतत एवं सशक्त उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
Previous Post Next Post