स्वर्गीय केदार सिंह परिहार की स्मृति में फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल ,,,,


*स्वर्गीय केदार सिंह परिहार की स्मृति में फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल*

मुंगेली। कन्नौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा समाज के पुरोधा स्वर्गीय केदार सिंह परिहार जी की पावन स्मृति में रंग पंचमी के अवसर पर फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आंनद वल्लभ सिंह ने स्वर्गीय केदार सिंह परिहार जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में फाग गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक होली का उल्लास देखने को मिला। समाज के वरिष्ठ संरक्षक शंकर सिंह ने आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
समारोह में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन, शुभकामनाओं और मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
Previous Post Next Post