कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर खाड़ी संकट के मद्देनजर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडर की उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक और विभिन्न तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बताते चलें कि कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि लोग बेवजह आवश्यकता से अधिक गैस सिलेंडर यूज कर रहे हैं, पिछले कुछ दिनों में ऐसे भी उपभोक्ता भी देखने को मिले हैं जो कि छै महीनों में सिर्फ 1 सिलेंडर का उपयोग इनके द्वारा किया जाता है लेकिन अब लगातार नम्बर लगा रहे हैं, जो कि अपवाह के कारण उनको ऐसा लग रहा है कि अब आगे मिलेगा ही नहीं जबकि ऐसा नहीं है लगातार सप्लाई चैन सुचारू रूप से जारी है, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि ऐसे स्थिति में अन्य संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए ताकि जिस चीज की सप्लाई चैन थी वो कुछ ही दिनों में पुनः आ जाए बताते चलें कि इंडक्शन व अन्य संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए, पेट्रोल डीजल में भी अन्य उपाय है जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग कर खपत में कमी लाई जा सकती हैं, कम उपयोग कर बचत कर विश्व में भारत की ताकत का लोहा मनवाया जा सकता है, विश्व को बताया जा सकता है कि भारत देश जो हैं वहां किसी भी प्रकार की समस्या क्यों न आ जाए घबराने नहीं वाला जनता डटकर समस्या का सामना कर सकती है और समाधान निकाल सकती है,