अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल ,,,,,


*अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा*

*11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल*

मुंगेली, 25 जुलाई// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने ग्राम लगरा में कार्रवाई करते हुए 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
    आबकारी विभाग की टीम ने थाना फास्टरपुर अंतर्गत ग्राम लगरा में छापेमार कार्रवाई के दौरान जलहरण चंद्राकर के कब्जे से 64 पाव देशी मदिरा (कुल 11.520 बल्क लीटर) बरामद कर जब्त की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post