ब्लाइंड स्कूल तिफरा में केंद्रीय मंत्री द्वारा पौधरोपण किया हुआ पौधा सूखा शासन द्वारा दी गई राशि का किया जा रहा दुरूपयोग ,,,, पढ़े पूरी खबर।
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय (ब्लाइंड स्कूल) तिफरा में केंद्रीय राज्य मंत्री 10 जून 2026 को आई थी उन्होंने ब्लाइंड स्कूल तिफरा में पौधा रोपण किया था, वो पौधा रोपण में जो पौधे लगे हैं वो पौधे सुख गए हैं जबकि वहा एक पद माली का है और माली कार्यरत हैं, माली के वेतन के पीछे लगभग 50 हजार रूपए मासिक शासन का खर्च हो रहा है लेकिन इसके बाद भी पौधों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है और पौधों का सूखना दुर्भाग्यपूर्ण है,