बिलासपुर जिले में बढ़ा जल स्तर अवैध प्लाटिंग ने और बढ़ाई मुसीबतें,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर= बिलासपुर जिले में लगातार अवैध प्लाटिंग और लगातार जमीनों के कब्जे के कारण पानी के निकासी की समस्या बढ़ रही है, बताते चलें कि बिल्डरों द्वारा प्लाटिंग की जाती है और न तो नाली बनाया जाता हैं ना ही सड़क की कोई व्यवस्था की जाती है जिसके कारण बरसात का सारा पानी अपना रास्ता बनाता चला जाता है, और रास्ते में आने वाले सभी चीजों को बर्बाद करता चला जाता है इसी बीच कमजोर इमारतों को नुक़सान पहुंचता है, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत् व्यवस्थित तरीके से पानी की निकासी की योजनाओं की प्लानिंग की जाती हैं, अवैध अतिक्रमण की समस्याओं के चलते भी नालों नदी तालाबों को पाटा जा रहा है जिसके चलते एक साथ जल भराव होने के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होते है, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत् इस प्रकार की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करनी चाहिए लेकिन बिलासपुर का दुर्भाग्य यह रहा है कि ना तो शहर को कोई अच्छा नेता मिल पाया है ना ही अधिकारी जो अवैध प्लाटिंग और कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर सकें।