मुंगेली पंडरिया मार्ग बना अवैध प्लाटिंग का गढ़ एक जमीन पर कई बार जारी किया गया नोटिस बार बार नोटिस देना और कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल,,,, पढ़े पूरी खबर।


मुंगेली पंडरिया मार्ग बना अवैध प्लाटिंग का गढ़ एक जमीन पर कई बार जारी किया गया नोटिस बार बार नोटिस देना और कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल,,,, पढ़े पूरी खबर।

मुंगेली = अवैध प्लाटिंग का गढ़ बना मुंगेली जिला मुंगेली पंडरिया मार्ग में स्थित कालोनी में दिनांक 15,2,2024 को नोटिस जारी किया गया था जिसमें वार्ड नंबर 13 अबेडकर वार्ड पंडरिया रोड पेट्रोल टंकी के पीछे बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था, जिसमें पुनः 5,1,2026 को भी नोटिश जारी किया गया था, लगातार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने पर बल प्रदान करने के लिए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को पत्र जारी किया गया था, जिसमें आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं हुई है जिसपर सवाल खड़ा हो रहा है कि थाना प्रभारी को सूचित करने के बाद भी अब तक इस मामले में कार्यवाही क्यों नहीं हो पाई है, बार बार नोटिस जारी कर अंत में कार्यवाही क्यों रोकी जा रही है, क्या नगर निगम यह चाहता है कि जमीनें बिकती रहे, आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है, नोटिस जारी करना फिर कार्यवाही नहीं करना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।


Cmo नगर पालिका मुंगेली 
होरी सिंह राजपूत =
मुंगेली पंडरिया मार्ग में अवैध प्लाटिंग के संबंध में एफ आई आर दर्ज कराने के लिए कलेक्टर को पत्र जारी किया गया है,परिवाद दायर किया जाएगा जल्द से जल्द कार्यवाही होगी।

टी आई कोतवाली मुंगेली कार्तिकेश्वर जांगड़े = 
जब नगर पालिका द्वारा अवैध प्लाटिंग या अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाती हैं तो सुरक्षा बल की मांग करने पर विभाग को सुरक्षा मुहैया हेतु बल प्रदान किया जाता है,

Post a Comment

Previous Post Next Post