*अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम एवं एल्युमनी मीट का सफल आयोजन*
बिलासपुर, 24 अगस्त 2026।
मॉडल आईटीआई कोनी, बिलासपुर में आज अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस प्रोग्राम एवं एल्युमनी मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान करना तथा आईटीआई के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों (Alumni) को संस्थान से पुनः जोड़ना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मॉडल आईटीआई कोनी के प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, उद्योग प्रतिनिधियों, Alumni, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बसंत साहू, डायरेक्टर, एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स ने अपने उद्बोधन में युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
श्री ए.के. सोनी, संयुक्त संचालक ने अपने उद्बोधन में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के महत्व एवं इसके माध्यम से युवाओं को मिलने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला। श्री पी एस तिग्गा जी, जिला रोजगार अधिकारी, बिलासपुर तथा श्री निलेश गुप्ता द्वारा भी विद्यार्थियों को रोजगार एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। श्री मनीष मिश्रा, नर्मदा कोल्ड ड्रिंक्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान श्री विक्रम प्रताप सिंह द्वारा अप्रेंटिसशिप योजना की विस्तृत जानकारी PowerPoint Presentation के माध्यम से दी गई। प्रस्तुतीकरण में अप्रेंटिसशिप की प्रक्रिया, प्रशिक्षण के लाभ, उद्योगों एवं प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध अवसर तथा अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में 50 से अधिक Alumni की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। Alumni द्वारा अपने प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुड़े अनुभव साझा किए गए तथा वर्तमान विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के आधार पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। Alumni Meet ने पूर्व प्रशिक्षणार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं प्रेरणा का एक बेहतर मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से 150 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अप्रेंटिसशिप, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में आईटीआई की ओर से श्री विक्रम प्रताप सिंह, श्री आशीष श्रीवास, श्री दुर्गेश साहू,श्री अनुराग कुमार तिवारी,श्री जोगेन्दर पात्रे, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती कुमुद चंद्राकार, श्रीमती खुशबू ठाकुर एवं श्रीमती प्रतिभा दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों, Alumni, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योग एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।