छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के ओंकार सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री ने महिला शिक्षक सम्मेलन पर आभार जताया ,,,,,


छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ
कार्यालय - प्रांतीय संगठन मंत्री
प्रेषक - ओंकार सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री

- प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन सह सम्मान समारोह (19-20 सितंबर 2026, महासमुंद) की संक्षिप्त रूपरेखा एवं आभार
---
संगठन ही शक्ति है

आप सब का हृदय की गहराइयों से आभार वंदन अभिनंदन

संगठन के 26 वर्षों के इतिहास में पहली बार इतने व्यवस्थित, अनुशासित और भव्य रूप में महिला शिक्षक सम्मेलन का आयोजन महासमुंद की धरती पर सम्पन्न हुआ। संगठन मंत्री के नाते मुझे इस आयोजन की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन की रूप रेखा आप के समक्ष रखते हुए गर्व हो रहा है। 

कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा -

दिवस 1 : 19 सितंबर 2026 - उद्घाटन सत्र
- दोपहर 1:00 बजे - प्रदेश के समस्त 33 जिलों से महिला शिक्षिकाओं का पंजीयन एवं आगमन, I.R. Resort महासमुंद
- शाम 05:00 बजे - उद्घाटन सत्र, माँ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान। प्रदेश भर की महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सत्र का विधिवत उद्घाटन।

- सायं 5.30बजे - "परिवार से राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षिका की भूमिका" विषय पर वैचारिक सत्र।
- सायं 07:00 बजे - सांस्कृतिक संध्या एवं संभागवार अनुभव साझा।

दिवस 2 : 20 सितंबर 2026 - सम्मान एवं संकल्प सत्र
- प्रातः 10:00 बजे - महिला शिक्षिकाओं की विभागीय समस्याओं - पदोन्नति, समयमान वेतन, मातृत्व अवकाश, कार्यस्थल सुरक्षा पर खुला मंच।

- दोपहर 12:00 बजे - उत्कृष्ट कार्य करने वाली 500 से अधिक महिला शिक्षिकाओं का सम्मान बसना, सरायपाली व महासमुंद के स्थानीय विधायक द्वारा सम्मान समारोह।

- दोपहर 02:00 बजे - पालक अधिकारी नारायण नामदेव जी का मार्गदर्शन एवं आगामी रणनीति, सामाजिक समरसता पर चर्चा ।
- दोपहर 2.30 बजे श्री गजेंद्र यादव जी शिक्षा मंत्री छग शासन व सुधीर गौतम शिक्षा आयोग के अध्यक्ष छग शासन का उद्बोधन

- अंतिम सत्र - आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ समापन।

आभार प्रदर्शन -

इस पूरे आयोजन की आत्मा बनी जिला इकाई महासमुंद। मैं संगठन मंत्री के नाते विशेष रूप से -

1. आयोजक जिला कार्यक्रम संयोजक टेकराम सेन, डी बसंत,महासमुंद के जिलाध्यक्ष अनिल एवं उनकी कर्मठ टीम - भगवान जगत, रोहिणी देवांगन, टंकेश्वर जायसवाल, तोपसिंह पटेल और प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने 15 दिन तक रात-दिन एक कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

2. प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर जी कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, महामंत्री मनोज राय गयारम रजवाड़े मीडिया प्रभारी टिकेश ठाकुर, प्रवक्ता अत्रि प्रताप सिंह का, जिनकी दूरदर्शिता व सहयोग से यह सम्मेलन संभव हो सका।

3. समस्त संभाग अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं विशेष रूप से छग शिक्षक संघ के सभी सक्रिय सदस्यों का, जो अपनी महिला बहनों को लेकर स्वयं उपस्थित हुए।

4. और सबसे बड़ा आभार मेरी उन हजारों महिला शिक्षिका बहनों का, जिनके कारण हॉल खचाखच भरा रहा। आपने सिद्ध कर दिया - "जब तक महिला शिक्षिका खड़ी है, तब तक संगठन की नींव अडिग है।"

विशेष आभार अंबिकापुर बलरामपुर बीजापुर जशपुर कोंडागांव कांकेर नारायपुर बिलासपुर रायगढ़ की बहने जो बड़ी संख्या में उपस्थित रही साथ ही स्थानीय जिले का सहयोग सराहनीय रहा।

आप सभी ने मिलकर महासमुंद को एक तीर्थ बना दिया।


जय संगठन, जय शिक्षक!

भवदीय -
ओंकार सिंह
प्रांतीय संगठन मंत्री
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ

Post a Comment

Previous Post Next Post