श्री ओंकार सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री का, सम्मेलन की तैयारियों पर समीक्षा---
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रांत स्तरीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 19-20 सितंबर को महासमुंद में, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह होगा।
छग/महासमुंद, 17 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा राष्ट्र हित, शिक्षा हित एवं शिक्षक हित के संकल्प के साथ प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का दो दिवसीय भव्य आयोजन दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आई.आर. रिसोर्ट, भलेसर मार्ग, महासमुंद में किया जा रहा है।
संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों सर्वश्री ओंकार सिंह, संजय ठाकुर, उमेश भारती गोस्वामी, मनोज राव, गयाराम राजनाड़े, श्रीमती अनिता सिंह, डॉ. अशोक गुप्ता, टेकराम सेन सहित समस्त प्रांतीय टीम,
संभागीय अध्यक्षगण :
के.डी. राय (बस्तर), रामनारायण मिश्रा (रायपुर), भुवन सिन्हा (दुर्ग), तरुण राठौर (बिलासपुर), शिवशेखर सिंह (सरगुजा) के मार्गदर्शन में तथा
जिला अध्यक्षगण :
देवदास करयप, मोहन राय, अमर सिंह नाग, तेजराम जुर्री, निर्मल शाहूं, टिकेश सिंह ठाकुर, मनीष देवांगन, अत्रि प्रताप सिंह (मुंगेली), पीलालाल पटेल, आशीष रंगारी सहित 33 जिलों के अध्यक्षों की उपस्थिति में यह सम्मेलन होगा।
कार्यक्रम का विवरण:
प्रथम दिवस - 19 सितंबर को सायं 4:00 बजे पंजीयन के साथ शुभारंभ होगा। सायं 6:00 बजे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मान. श्री गजेन्द्र यादव जी, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे, अध्यक्षता श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी विधायक महासमुंद करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामलाल चौहान जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, श्री येतराम साहू जी जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुंद उपस्थित रहेंगे।
द्वितीय दिवस - 20 सितंबर को प्रातः 5:00 बजे जागरण एवं योग के साथ सत्र प्रारंभ होंगे। प्रातः 9:00 बजे प्रथम सत्र - महिला शिक्षक: चुनौतियां और समाधान पर श्री धनश्याम सोनी जी, द्वितीय सत्र
परिवार निर्माण से राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षकों की भूमिका पर श्री गोपाल यादव जी का उद्बोधन होगा। 11:30 बजे शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा। दोपहर 2:00 बजे पंच परिवर्तन विषय पर श्री नारायण नामदेव जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
समापन सत्र दोप. 3:15 बजे होगा जिसकी मुख्य अतिथि मान. श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री छ.ग. शासन होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण डॉ. सम्पत अग्रवाल, द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद, मोंगरा पटेल, येतराम साहू, भीखम सिंह ठाकुर, निखिलकांत साहू, दिशा दीवान सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
* आयोजक जिला महासमुंद के अध्यक्ष अनिल पटेल, सचिव जयराम पटेल, कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद नायक एवं पूरी टीम द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
प्रदेश से सभी महिला शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई है।
विनीत :
छग शिक्षक संघ
प्रांतीय, संभागीय ,जिला प्रतिनिधि मंडल