नरेंद्र सिंह बने बीआरसी रायपुर: अत्रि प्रताप सिंह ने दी बधाई 🌹
---
श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर के BRC धरसींवा पद पर नियुक्ति पर छ.ग. शिक्षक संघ ने दी बधाई
रायपुर/मुंगेली, 12 सितंबर 2026:* छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/565/2026/20-3, दिनांक 08/09/2026 के तहत शासकीय शिक्षक श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर (शास.पू.मा.शाला पिरदा, वि.खं. धरसींवा, जिला रायपुर) की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें प्रशासनिक आधार पर विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक (BRC) कार्यालय समग्र शिक्षा धरसींवा, जिला रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
उक्त नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ परिवार की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए आज कार्यालय में श्री ठाकुर जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर शिक्षक साथियों ने कहा कि श्री ठाकुर जी की यह नियुक्ति शिक्षक समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव का लाभ पूरे विकासखण्ड के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने में मिलेगा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला मुंगेली की ओर से इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विनीत
अत्रि प्रताप सिंह
जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला - मुंगेली
---