स्व. जगजीत सिंह जी की स्मृति में 10 अक्टूबर को होगी चैरिटी ग़ज़ल संध्या ‘कहाँ तुम चले गये…


स्व. जगजीत सिंह जी की स्मृति में 10 अक्टूबर को होगी चैरिटी ग़ज़ल संध्या ‘कहाँ तुम चले गये…’
बिलासपुर। ग़ज़ल सम्राट एवं पद्मभूषण से सम्मानित स्वर्गीय जगजीत सिंह जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में एक विशेष चैरिटी ग़ज़ल संध्या ‘कहाँ तुम चले गये…’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्व. जगजीत सिंह जी को समर्पित होगा। कार्यक्रम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग सक्ती स्थित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के भवन निर्माण हेतु किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक पूल साइड गार्डन, चावला ग्रीन, मोपका, बिलासपुर में होगा। श्रोताओं के लिए रिपोर्टिंग का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित किया गया है।
इस संगीतमय संध्या में भिलाई के प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक परनराज भाटिया अपनी प्रस्तुतियों से ग़ज़ल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में जगजीत सिंह जी की अमर ग़ज़लों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इस आयोजन के माध्यम से संगीत प्रेमियों को ग़ज़लों की सुरीली शाम का आनंद लेने के साथ-साथ एक नेक सामाजिक कार्य में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा। सक्ती स्थित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के भवन निर्माण में सहयोग करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का आयोजन जगजीत सिंह फैंस द्वारा किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े सहयोगियों एवं विभिन्न संस्थाओं का भी इसमें योगदान है।
आयोजकों ने ग़ज़ल प्रेमियों, संगीत रसिकों और समाजसेवियों से इस चैरिटी ग़ज़ल संध्या में शामिल होकर स्व. जगजीत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए संचालित विद्यालय के भवन निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: चैरिटी ग़ज़ल संध्या ‘कहाँ तुम चले गये…’
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026
समय: शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक
स्थान: पूल साइड गार्डन, चावला ग्रीन, मोपका, बिलासपुर
ग़ज़ल गायक: परनराज भाटिया (भिलाई)
आयोजक: जगजीत सिंह फैंस
कल के कार्यक्रम में दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के छात्र भी भजन पेश करेंगे। सभी मेहमानों से समय से कार्यक्रम स्थल पहुँचने की विनती है, ताकि पूरे कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें।
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी संस्थाएं और सज्जन
इस कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी संस्थाएं और सज्जन हैं—
डॉ. देवेंद्र सिंह, श्री सुरेंद्र सिंह चावला – अरपा रिवर वैली स्कूल, श्री किरणपाल सिंह चावला – BNI बिलासपुर, श्री अजय श्रीवास्तव – आधारशिला विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल, श्री जितेंद्र सिंह – बॉस सिक्योरिटी, श्री केवल बंसल – आराधिश डब्ल्यू सेंटर, रोटरी क्लब – ग्रीन, बिलासपुर, श्री तरुण चौपड़ा – गड़सा सेल्स प्रा. लि., डिजिटल पार्टनर – श्री आनंद देवांगन, रिसर्ची पार्टनर – रिसर्ची ऑफ, BNI नेबर – श्री विवेक कुमार सिंह, श्री बंटी मिश्रा, श्री प्रतीक सुलज्जा, श्री रोहन रॉबिनसन, श्री राजा नायडू एवं श्री कृष्णा गौड़म – बिलासपुर कॉन्टिनेंटल एंटरटेनमेंट्स एवं इवेंट पार्टनर शुभ लव इवेंट्स।

Post a Comment

Previous Post Next Post