*फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम*
बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2026/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध के आरोपी दीपक डहरिया उर्फ फोसो डहरिया, पिता संतोष डहरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी एच.पी. गैस गोदाम के सामने भाठापारा मोपका, थाना सरकण्डा के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इस संबंध में उमानि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504, मो.नं. 9479193099, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मोपका, थाना सरकण्डा मो.नं. 9131207266 पर संपर्क किया जा सकता है।